फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: झज्जर-पंचकुला में बनेगी दो निशानेबाजी रेंज, फरीदाबाद में तीरंदाजी अभ्यास केंद्र

Fri, 20 Oct 2023 11:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वर्ण पदक जीतने वाले को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को डेढ करोड़ और कांस्य जीतने वाले को 75 लाख रुपये मिले। इसके साथ ही उन्हें नौकरी की पेशकश का पत्र भी मिला।
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को एलान किया कि झज्जर और पंचकूला में दो निशानेबाजी रेंज और यमुनानगर तथा फरीदाबाद में दो तीरंदाजी अभ्यास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। हांगझोउ एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खट्टर ने यह बात कही। करनाल में आयोजित समारोह में पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए गए। स्वर्ण पदक जीतने वाले को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को डेढ करोड़ और कांस्य जीतने वाले को 75 लाख रुपये मिले। इसके साथ ही उन्हें नौकरी की पेशकश का पत्र भी मिला। खट्टर ने यह भी कहा कि छोटे और स्थानीय खेलों में विजेताओं को भी पुरस्कार दिए जाएंगे ताकि ऐसे खेलों को बढावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें