कोरोना वायरस महामारी के कारण फ्रांस और अमेरिका में होने वाली डायमंड लीग ट्रैक मीट रद्द कर दी गई है। आयोजकों ने बताया कि छह सितंबर को पेरिस और चार अक्तूबर को यूजीनी, ओरेगोन में होने वाली प्रतिस्पर्धाएं अब नहीं होंगी। इंग्लैंड के गेट्सहेड में 16 अगस्त को होने वाला टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया है। अगली डायमंड लीग मीट मोनाको में 14 अगस्त को होनी है।