फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मुक्केबाजी शिविर में दो सहायक कोच कोरोना संक्रमित, इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगा है कैंप

Tue, 13 Apr 2021 10:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय महिला मुक्केबाजी शिविर में दो सहायक प्रशिक्षकों का कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है। शिविर यहां इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में चल रहा है। टीम से जुड़े सूत्र ने बताया कि दो महिला प्रशिक्षक पॉजिटिव पाई गई हैं। उनको एकांतवास में कर दिया गया है और शिविर तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है।

विज्ञापन


इन दोनों सहायक प्रशिक्षकों के अलावा शिविर में शामिल सदस्यों का भी परीक्षण कराया गया। अभी परीक्षण की रिपोर्ट आनी बाकी है। कुछ सिक्योरिटी गार्ड भी अस्वस्थ चल रहे हैं, लेकिन अभी यह नहीं पता कि उन्हें कोरोना है या नहीं। हाल ही में पटियाला में चल रहे कैंप में हेड कोच सी ए कुटप्पा सहित दस सदस्य संक्रमित पाए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें