फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल-H पर चढ़ा भारत का खुमार, जिंदर महल को हराने के बाद किया भांगड़ा, वीडियो वायरल

Sun, 10 Dec 2017 04:18 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रिपल एच और जिंदर महल
विज्ञापन
WWE के सुपरस्टार ट्रिपल-H पर भारत का खुमार सर चढ़कर बोला। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शनिवार को जिंदर महल को मात देने के बाद ट्रिपल-H ने भांगड़ा किया।
विज्ञापन


दरअसल, इंडो-कनाडाई रेसलर को मात देने के बाद सिंह ब्रदर्स ने रिंग में भांगड़ा के स्टेप किए। बस फिर क्या था, ट्रिपल-H ने जिंदर महल के साथ मिलकर इसी डांस को करना शुरू कर दिया।

भारतीय फैंस को ट्रिपल-H का यह रूप बहुत पसंद आया और उनका भांगड़ा वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे, जिंदर महल पहली बार भारत में परफॉर्म कर रहे थे और उन्हें यहां जीत की उम्मीद थी। मगर वो ट्रिपल-H से पार नहीं पा सके।
विज्ञापन


हालांकि, भारतीय फैंस के सामने ट्रिपल-H ने कहा कि महल ने उनके मन में इज्जत बढ़ा दी है। ट्रिपल-H के इस बयान पर स्टेडियम में बैठे दर्शक जोश से झूम उठे और क्राउड ने तालियां व सीटी बजाकर माहौल जमा दिया। ट्रिपल-H ने साथ ही कहा कि वो चाहते हैं कि भारत में WWE की लोकप्रियता बढ़े।

गौरतलब है कि महल के साथ भांगड़ा स्टेप करने के बाद ट्रिपल-H ने सिंह ब्रदर्स के साथ भी थोड़ा डांस किया। अंत में ट्रिपल-H ने सिंह ब्रदर्स में से एक और के साथ भांगड़ा डांस किया, लेकिन उस पर अपना ट्रेडमार्क 'पेडिग्री' आजमाया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें