जोशना चिनप्पा ने रविवार को रिकॉर्ड 17वीं बार सीनियर राष्ट्रीय स्क्वॉश चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। जोशना ने फाइनल में तमिलनाडु की सुनयना कुरूविला को 11-5,11-4, 7-11,11-5 से मात दी। इस ट्रॉफी के साथ उन्होंने भुवनेश्वरी कुमारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जिन्होंने (1977 से 1992 के बीच) 16 राष्ट्रीय खिताब जीते थे। उनका यह रिकॉर्ड 27 साल से कायम था। पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय महेश मंगांवकर आठवीं वरीय अभिषेक प्रधान को 12-10,11-7,11-9 से हराकर चैंपियन बने।