फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: सोमवार को हुई मेडल्स की बरसात, एक ही दिन में देश को मिले दो स्वर्ण, जानें पदक तालिका का हाल

Mon, 30 Aug 2021 10:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुमित अंतिल और अवनी लेखरा - फोटो : PTI
विज्ञापन

टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। भारतीय दल ने छठे दिन भी विभिन्न खेलों में स्वर्ण समेत कई मेडल अपने नाम किए। सोमवार को एक ही दिन में भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक आए। इसके अलावा दो रजत और एक कांस्य पदक भी मिले, जिसके साथ ही देश के पदकों की संख्या बढ़कर सात हो गई। भारत की तरफ से सबसे पहले अवनी लेखरा ने निशानेबाजी में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। इसके बाद चक्का फेंक में योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। भाला फेंक के अलग-अलग स्पर्धाओं में इसके बाद भारत को सुमित अंतिल के स्वर्ण पदक समेत कुल तीन मेडल मिले। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि पैरालंपिक खेलों में फिलहाल भारत पदक तालिका में किस स्थान पर है... 

विज्ञापन
विज्ञापन

पदक तालिका में कितने नंबर पर भारत

भारत पदक तालिका में अब 26वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, चीन 119 पदकों (54 गोल्ड, 35 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज) के साथ पहले नंबर पर बरकरार है। दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन (26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज, कुल 68 पदक) और रशियन पैरालंपिक समिति (19 गोल्ड, 11 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज, कुल 61 पदक) हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें