फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: विनेश फोगाट टोक्यो के लिए उड़ान भरने से चूकीं, वीजा का मामला आया आड़े

Tue, 27 Jul 2021 07:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार माने जाने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट मंगलवार को टोक्यो के लिए उड़ान भरने से चूक गईं। विनेश फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरने वाली थीं लेकिन एक दिन पहले उनका यूरोपियन विजा का समय खत्म हो गया था, जिसके कारण वह टोक्यो के लिए उड़ान नहीं भर सकीं। अब वह बुधवार को टोक्यो पहुंचेंगी। बता दें कि फोगाट हंगरी में अपने कोच वॉलर अकोस से ट्रेंनिंग ले रही थीं। उन्हें मंगलवार को टोक्यो पहुंचना था लेकिन टोक्यो के लिए कनेक्टिंग विमान में चढ़ने से पहले उन्हें फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है और वह बुधवार को टोक्यो पहुंच जाएंगी। सूत्र ने बताया, 'जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया, यह एक भूल थी। उनका वीजा 90 दिनों के लिए मान्य था लेकिन बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर पता चला कि वह 91 दिनों के लिए यूरोप में थीं।' सूत्र ने कहा, 'साई ने इस मामले को तेजी से उठाया। जिसके बाद फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास मामले को सुलझाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंच गया। विनेश कल टोक्यो में होंगी।' बता दें कि विनेश को 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक की दावेदार के रूप में माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें