फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसी प्रमुख बाक ने किया साफ, टोक्यो ओलंपिक के लिए 2021 आखिरी विकल्प

Thu, 21 May 2020 04:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर अभी भी संशय बरकरार है और कोरोना के काले बादल छाए हुए हैं। इस साल होने वाला खेलों का यह महाकुंभ पहले ही एक साल के लिए टल चुका है और फिलहाल इसे 2021 में करवाने की योजना है। हालांकि बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थामस बाक ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक को बार-बार स्थगित नहीं किया जा सकता है और 2021 आखिरी विकल्प होगा। 

विज्ञापन


बाक ने कहा कि वह जापान की इस बात से सहमत हैं कि अगर अगले साल तक कोरोना महामारी पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका तो खेलों को रद्द करना पड़ेगा। बाक ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं जापान की स्थिति समझता हूं क्योंकि आप आयोजन समिति में तीन या पांच हजार लोगों को लगातार नियुक्ति पर नहीं रख सकते।’ उन्होंने कहा, ‘आप हर साल पूरी दुनिया का खेल कैलेंडर नहीं बदल सकते और खिलाड़ियों को अनिश्चितता की स्थिति में नहीं रख सकते।’

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इसी साल 24 जुलाई से होना था लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे 23 जुलाई 2021 तक स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें