फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: 39 वर्षीय शरत कमल का बढ़ा जोश, अपने खेल को लेकर किया खुलासा

Thu, 15 Jul 2021 09:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टेबल टेनिस स्टार शरत कमल ने सोचा था कि टोक्यो उनका चौथा और अंतिम ओलंपिक होगा लेकिन अपने दो दशक के करियर में उन्होंने अब से पहले इतना फिट और बेहतर महसूस नहीं किया था।
विज्ञापन
sharath kamal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेबल टेनिस स्टार शरत कमल ने सोचा था कि टोक्यो उनका चौथा और अंतिम ओलंपिक होगा लेकिन अपने दो दशक के करियर में उन्होंने अब से पहले इतना फिट और बेहतर महसूस नहीं किया था। अब यह भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भविष्य की योजना पर फिर से विचार कर रहा है।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक के लिए रवानगी से दो दिन पहले समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी ने कहा कि वह इस समय खुद को अपने खेल के शिखर पर देखते हैं।

शरत 39 वर्ष के हैं और अपने परिवार को देखते हुए पहले उनका लक्ष्य 2022 एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के बाद रूकने का था लेकिन अब वह 2024 पेरिस ओलंपिक में खेलने की संभावना से भी इनकार नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


शरत का कहना है कि अगर जर्मनी के टिमो बॉल (विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर) अपनी 40 की उम्र में भी खेल सकते हैं तो वह भी ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने हसंते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी के हिसाब से यह मेरा अंतिम ओलंपिक होगा।’

शरत ने कहा, ‘लेकिन देखते हैं कि अगले साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों तक शरीर कितना फिट रहता है। मुझे लगता है कि मैं शारीरिक और मानसिक रूप से अपने खेल में इस समय शिखर पर हूं।’

शरत ने 2004 एथेंस ओलंपिक में पदार्पण किया था और तब से केवल एक ओलंपिक (लंदन 2012) में नहीं खेले हैं। उन्होंने कहा, ‘इस बार मुझे लगता है कि मैं बतौर खिलाड़ी बेहतर हुआ हूं और मेरी रैंकिंग में यह दिखता है। 2016 में मेरे गेम का स्तर ऐसा था जिससे मैं ओलंपिक में राउंड 16 या क्वार्टरफाइनल नहीं खेल सकता था। लेकिन अब दिन अच्छा रहे तो मैं ऐसा कर सकता हूं।’

शरत ने पिछले साल मार्च में कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक से पहले मस्कट ओपन जीतकर आईटीटीएफ खिताब के लिए एक दशक का इंतजार खत्म किया था। उन्होंने पिछला खिताब 2010 में जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें