फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: सौरभ से देश को गोल्ड की उम्मीद, टाइम मैगजीन में जगह पाने वाले इकलौते भारतीय

Wed, 14 Jul 2021 03:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक से पहले टाइम मैगजीन ने 48 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत के एकमात्र खिलाड़ी निशानेबाज सौरभ चौधरी को जगह दी गई है।
विज्ञापन
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में महज नौ दिन का वक्त बचा है। इससे पहले टाइम मैगजीन ने 48 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत के एकमात्र खिलाड़ी निशानेबाज सौरभ चौधरी को जगह दी गई है। 'खेलों के महाकुंभ' में सौरभ से इस बार स्वर्ण पदक की उम्मीद है। पिछले चार वर्षों में इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। 19 वर्षीय सौरभ ने इन चार साल में एक दो नहीं बल्कि आठ स्वर्ण पदक (शूटिंग विश्व कप) अपने नाम किया है।

विज्ञापन


टाइम मैग्जीन ने सौरभ के बारे में लिखा, '19 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी टोक्यो में भारत के लिए गोल्ड लाने वाले सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं। 2015 में निशानेबाजी में करियर शुरू करने वाले सौरभ ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22 पदक (14 गोल्ड, छह सिल्वर) जीते है। साल 2018 में वह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय निशानेबाज बने थे।' मैगजीन ने आगे लिखा, इसके एक साल बाद सौरभ ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में जूनियर और सीनियर लेवल पर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। इसी की बदौलत उन्होंने भारत के 15 सदस्यीय ओलंपिक शूटिंग टीम में जगह बनाई थी।

टाइम मैगजीन की लिस्ट में सौरभ के साथ दुनियाभर के 48 स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें जिमनास्ट सिमोन बाइल्स, स्प्रिंटर एलिसन फेलिक्स, नोआ लिल्स और शेली एन फ्रेजर प्राइस, लॉन्ग डिस्टेंस रनर एलिवुड किपचोगे, स्विमर सेलेब ड्रेजल, केटी लेडेकी और बास्केटबॉल स्टार केविन डुरंट शामिल हैं। बता दें कि सौरभ फिलहाल बाकी दल के साथ क्रोएशिया के जाग्रेब में हैं। भारतीय शूटिंग दल 16 जुलाई को ओलंपिक में हिस्सा लेने टोक्यो पहुंचेगा। सौरभ ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टर और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग में भारतीय दल

शूटिंग में टोक्यो ओलंपिक के लिए  15 निशानेबाजों ने क्वालिफाई किया है। ओलंपिक खेलों की किसी भी कैटेगरी में जगह बनाने वाला यह भारत का सबसे बड़ा दल है।
  1. सौरव चौधरी (10 मीटर)
  2. मनु भाकर (10 मीटर)
  3. अंजुम मोदगिल (10 मीटर)
  4. अपूर्व चेंदला (10 मीटर)
  5. दिवयांश सिंह (10 मीटर)
  6. दीपक कुमार (10 मीटर)
  7. तेजस्वीनी सावंत (50 मीटर)
  8. संजीव राजपूत (50 मीटर)
  9. ऐश्वर्य प्रताप सिंह (50 मीटर)
  10. यशस्वीनी सिंह (10 मीटर)
  11. अभिषेक वर्मा (10 मीटर)
  12. राही सरनोबत (25 मीटर)
  13. चिंकी यादव (25 मीटर)
  14. अंगद वीर सिंह (स्कीट)
  15. मीराज सिंह (स्कीट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें