बॉक्सिंग में पूजा रानी (75 किग्रा) को निराशा हाथ लगीं। क्वार्टरफाइनल में उन्हें चीन की कियान ली के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। कियान ली ने तीनों राउंड में पूजा पर हावी रहीं। पांचों रेफरी ने उन्हें तीनों राउंड में 10-10 अंक दिए। पूजा को पहले दो राउंड में सभी जजों से 9-9 अंक मिले। तीसरे राउंड में चार जजों ने पूजा को 9-9 और एक जज ने आठ अंक दिए। इस तरह ली ने यह बाउट 5-0 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अल्जीरिया की इचराक चाइब को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। पूजा से पहले अमित पंघाल भी अपना मैच हार गए। उन्हें प्री क्वार्टरफाइनल राउंड में कोलंबियाई मुक्केबाज मार्टिनेज के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। भारत के स्टार मुक्केबाज को फ्लाईवेट स्पर्धा (48-52 किग्रा) में रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता हर्ने मार्टिनेज ने 4-1 के अंतर से हराया।