फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजकों ने टोक्यो ओलंपिक के आयोजन का दिया भरोसा

Wed, 03 Feb 2021 01:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने जापान के सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों से मंगलवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजना होगा। 

विज्ञापन


जापान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके मोरी ने सांसदों से कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोरोना वायरस की क्या स्थिति होगी, हम खेल आयोजित करेंगे।' उन्होंने कहा, 'खेलों का आयोजन होगा या नहीं इस बात को छोड़कर हमें यह चर्चा करनी चाहिये कि हम इसका आयोजन कैसे करेंगे।'

ओलंपिक के रद्द होने की संभावना से जुड़ी खबरों के बीच मोरी और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बॉक ने कई बार इसके आयोजन को लेकर सकारात्मक बयान दिया है।
विज्ञापन


आईओसी ने दावा किया था कि ओलंपिक का आगाज 23 जुलाई से 11,000 एथलीटों और 10,000 से अधिक जजों, अधिकारियों, मीडिया, प्रसारणकर्ताओं, प्रायोजकों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की मौजूदगी में होगा। पैरालंपिक का आयोजन 24 अगस्त से होगा जिसमें 4,400 खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें