फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: आईओसी प्रमुख बाक ने कहा- विरोध के बाद भी तय समय पर होगा टोक्यो ओलंपिक का आयोजन

Sat, 22 May 2021 07:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक ने शनिवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन अपने तय समय पर होगा।
विज्ञापन
थॉमस बाक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक के विरोध के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक ने शनिवार को कहा कि इन खेलों का आयोजन अपने तय समय पर होगा। दरअसल, बाक ने ऑनलाइन तरीके से आयोजित अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के 47वें कांग्रेस में अपने संबोधन के दौरान यह बयान दिया। आईओसी अध्यक्ष ने कहा कि अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट के कारण 2020 में एक साल के लिए स्थगित हुए ओलंपिक के आयोजन से यह संदेश जाएगा कि सुरंग के आखिर में अब भी प्रकाश है। 

विज्ञापन


उलटी गिनती शुरू
उन्होंने कहा, 'टोक्यो (ओलंपिक) के शुरू होने में काफी कम समय बचा है। उसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस कठिन समय के दौरान, हमें जूझारूपन,विविधता में एकता का एक मजबूत संदेश भेजने की जरूरत है। टोक्यो हमें सुरंग के आखिर में रोशनी दिखाएगा।'

आपतकाल लागू होने के बाद भी टोक्यो खेलों का आयोजन 
बाक की टिप्पणी से पहले आईओसी के उपाध्यक्ष जॉन कोट्स ने भी कहा कि महामारी के कारण शहर में आपतकाल लागू होने के बाद भी टोक्यो खेलों का आयोजन होगा। आईओसी का यह रुख कोविड से प्रभावित दुनिया में खेलों की मेजबानी की चुनौतियों को स्वीकर करता है।
विज्ञापन


खेलों की मेजबानी के पक्ष में नहीं जापान के ज्यादातर नागरिक
बता दें कि जापान के ज्यादातर नागरिक खेलों की मेजबानी के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि महामारी के दौर में इससे देश के चिकित्सा बुनियादी ढांचे पर और दबाव पड़ने की संभावना है लेकिन आईओसी अपने फैसले पर अडिग है।

आईओसी सुरक्षित आयोजन में सक्षम होगा
बाक ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले साल स्थगित हुए खेलों को स्थानीय आयोजकों के साथ, आईओसी सुरक्षित आयोजन में सक्षम होगा। उन्होंने कहा, 'हम सभी के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमें जापान के अपने सहयोगियों के साथ यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे एथलीट एक साथ आएं और सुरक्षित वातावरण में प्रतिस्पर्धा करें।'

ओलंपिक सपनों को पूरा करने के लिए सबकुछ त्याग करना होगा
उन्होंने बताया, '70 प्रतिशत से अधिक एथलीटों और अधिकारियों को पहले ही टीका लगाया जा चुका है और यह संख्या समय के साथ और बढ़ेगी। हमें टीकाकरण के लिए तीन वैक्सीन उत्पादकों से भी प्रस्ताव मिले हैं।' आईओसी प्रमुख ने कहा कि ओलंपिक सपनों को पूरा करने के लिए सब को कुछ त्याग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें