फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक ने मिकाको कोटानी को बनाया नया खेल निदेशक

Wed, 30 Sep 2020 04:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिकाको कोटानी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

टोक्यो 2020 ओलंपिक की आयोजन समिति ने मिकाको कोटानी को अपना नया खेल निदेशक चुना है। वह गुरुवार को पद संभालेंगी। कोटानी ने 1988 सोल ओलंपिक में लयबद्ध तैराकी में दो कांस्य पदक जीते थे जिसे अब कलात्मक तैराकी के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


वह कोजी मुरोफशी की जगह लेंगी जो जापान की खेल एजेंसी आयुक्त बनने जा रही हैं। खेल एजेंसी आयुक्त जापान सरकार का पद है। टोक्यो 2020 आयोजन समिति के प्रमुख 83 साल के योशिरो मोरी हैं जो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। कोटानी जापान ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड की सदस्य भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें