फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल जुलाई में ही ओलंपिक की संभावना, जुलाई में नहीं होती ज्यादा गर्मी और उमस, मैराथन में भी सुविधा रहेगी

Mon, 30 Mar 2020 08:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

23 : जुलाई से हो सकता है अगले साल इन खेलों का आयोजन
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2020 - फोटो : सोशल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के दुनियाभर में फैलने के बाद स्थगित किए गए टोक्यो 2020 ओलंपिक का आयोजन अगले साल जुलाई में हो सकता है। जापान के मीडिया ने खबर दी कि इन खेलों के आयोजक जुलाई 2021 में इसकी मेजबानी के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे है। सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने आयोजन समिति के सूत्रों के हवाले से बताया कि महामारी की मौजूदा स्थिति और तैयारी के लिहाज से खेलों का आयोजन 23 जुलाई 2021 से होने की संभावना है।

विज्ञापन


टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने कहा था कि इन खेलों का आयोजन ऐसे समय में होना चाहिए जब टोक्यो में गर्मी या उमस ज्यादा नहीं रहे। जिसके बाद आयोजन समिति ने इस विचार करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि इससे मैराथन और दूसरे दौड़ आधारित खेलों की मेजबानी आसान हो जाएगी और ऐसे खेलों का आयोजन टोक्यो में ही हो सकेगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मैराथन और दौड़ से जुड़े दूसरे खेलों का आयोजन देश के उत्तर में स्थित साप्पोरो शहर में कराने का फैसला किया था। जापान में ओलंपिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई जबकि पैरालंपिक का आयोजन 25 अगस्त से होना था। पिछले सप्ताह एक ऐतिहासिक फैसले में आईओसी ने इसे स्थगित कर दिया।

एक हफ्ते में निर्णय की संभावना
असाही शिमबुन अखबार के मुताबिक योशिरो मोरी की अगुवाई वाली टोक्यो 2020 टीम अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से संभावित तारीखों की चर्चा कर रही है। मोरी ने एक जापानी टेलीविजन को बताया कि हम एक सप्ताह के अंदर ‘किसी तरह के निष्कर्ष’ पर पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा था कि इसका आयोजन लगभग एक साल के बाद होगा जो इस महामारी पर मानवता की जीत का प्रतीक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें