फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: जापान की 13 साल की मोमिजी ने रचा इतिहास, स्केटबोर्डिंग में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 26 Jul 2021 06:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

  • मोमिजी निशिया ने अपने पहले ओलंपिक में जीता गोल
  • 'खेलों के महाकुंभ' में स्वर्ण पदक जीतने वाली बनीं सबसे युवा खिलाड़ी
विज्ञापन
मोमिजी निशया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की 13 साल की मोमिजी निशया ने सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। वह 'खेलों के महाकुंभ' में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 13 साल 330 दिन की उम्र में महिलाओं की व्यक्तिगत स्केटबोर्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 13 साल मोमिजी स्केटबोर्ड में पहला ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली एथलीट भी बनीं। बता दें कि स्केटबोर्ड को पहली बार इसी ओलंपिक में शामिल किया गया है। इस इवेंट में ब्राजील की रेसा लील ने रजत पदक जीता है। वह भी 13 साल की हैं। वहीं कांस्य पदक भी जापान की फुना नाकायामा ने जीता है। बता दें कि नाकायामा की उम्र 16 साल है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें