फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra PVSM: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा आज होंगे सम्मानित, भारतीय सेना के इस सूबेदार को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल

Wed, 26 Jan 2022 04:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना की तरफ से खास सम्मान दिया जाएगा। भारतीय सेना में 4 राजपुताना राइफल्स के सूबेदार 24 वर्षीय नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना की तरफ से खास सम्मान दिया जाएगा। भारतीय सेना में 4 राजपुताना राइफल्स के सूबेदार नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


देश बुधवार को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर सैन्य पुरस्कारों का एलान किया गया। इसमें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए नीरज को भी पीवीएसएम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। 

 


बता दें कि परम विशिष्ट सेवा पदक, भारत का एक सैन्य पुरस्कार है, जिसे शांति के लिए और सेवा क्षेत्र में सबसे असाधारण कार्य करने के लिए दिया जाता है। चोपड़ा, भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीश्नड ऑफिसर (जेसीओ) और नायाब सूबेदार हैं। नायब सूबेदार एक ऐसा रैंक जहां जेसीओ 20 साल की सर्विस के बाद पहुंचता है। चोपड़ा को एशियन गेम्स में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें प्रमोशन दिया गया। वह फिलहाल सूबेदार हैं।

विज्ञापन


चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया था। वह इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। नीरज ने तब 87.58 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड पर कब्जा जमाया था।

नीरज चोपड़ा भारतीय सेना के 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसके चलते इन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है लेकिन अब इन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल मिलने वाला है।

राष्ट्रपति आज 384 सैन्य सेवाओं से जुड़े लोगों सम्मानित करेंगे
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को राष्ट्रपति भवन में 384 सैन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को बहादुरी और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, चार उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवामेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। 

राष्ट्रपति इसके साथ ही 122 विशिष्ट सेवा मेडल, तीन बार टू सेना मेडल (वीरता), 81 सेना मेडल (वीरता), दो वायु सेना मेडल (वीरता), 40 सेना मेडल (कर्त्तव्य के प्रति समर्पण), 8 नौसेना मेडल (कर्त्तव्य के प्रति समपर्ण) और 14 वायु सेना मेडल (कर्त्तव्य के प्रति समपर्ण) अवार्ड  देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें