चीन की 14 साल की कुआन होंगचान ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। इस युवा खिलाड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर डाइविंग (गोताखोरी) प्लेटफॉर्म स्पर्धा में गुरुवार को गोल्ड मेडल जीता। बता दें कि कुआन इस इवेंट में पदक जीतने वाली चीन की दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। उन्होंने कुल 466.20 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस इवेंट का रजत पदक चीन की ही 15 वर्षीय चेन युशी ने जीता। उन्होंने 425.40 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वहीं, अपना चौथा ओलंपिक खेल रही ऑस्ट्रेलिया की मेलिसा वू ने 341.40 अंकों के साथ इस स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया।