फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: इतिहास रचने की दहलीज पर भारतीय गोल्फर अदिति, आ सकता है एक और पदक

Fri, 06 Aug 2021 12:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

वह गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं। अदिति तीन राउंड के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
महिला गोल्फर अदिति अशोक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच सकती हैं। वह गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं। अदिति तीन राउंड के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, अमेरिका की नैली कोरडा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है। उन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया। न्यूजीलैंड की लीडिया को, ऑस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन, डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन और जापान की मोने इनामी 10 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अदिति का यह दूसरा ओलंपिक है। 2016 रियो ओलंपिक में वह 41वें स्थान पर थीं। उधर, भारत की दीक्षा डागर 72 के स्कोर के साथ काफी नीचे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें