चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस अब पूरी दुनिया में फैल चुका है। इस जानलेवा कोरोनावायरस के चलते टोक्यो ओलंपिक 2020 पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दो मार्च से सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। ओलंपिक को रद्द करने या टालने की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के सदस्य डिक पाउंड के मुताबित ओलंपिक को टालना या रद्द करना लगभग असंभव काम हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जापान इन खेलों पर अब तक करीब 90 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।