फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के दावेदारों में शामिल दो भारतीय एथलीट नाडा डोप टेस्ट में विफल

Sat, 13 Mar 2021 05:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नाडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में अब कुछ ही महीना का समय बाकी है। दुनियाभर के खिलाड़ी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं और विभिन्न क्वालीफायर टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। इस बीच भारत के लिए एक निराशाजनक खबर आई है।  

विज्ञापन


ओलंपिक खेलों के लिए प्रबल दावेदारों में शामिल दो एथलीट पिछले महीने पटियाला में हुई इंडियन ग्रां प्री (आईजीपी) में कराए गए डोप परीक्षण में विफल रहे। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने शनिवार को इसका खुलासा किया।

माना जा रहा है कि इनमें से एक एथलीट महिला चौकड़ी टीम की सदस्य है जिसने चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं और उसे टोक्यो जाने वाली टीम का हिस्सा बनना था। हालांकि न तो नाडा ने और न ही भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने किसी नाम का खुलासा किया है।
विज्ञापन


अग्रवाल ने शनिवार को पीटीआई को बताया, ‘मैं नामों के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन हमने पटियाला में ग्रां प्री के दौरान नमूने लिए थे। दो मामले पॉजिटिव आए हैं लेकिन मैं इससे आगे कुछ नहीं बता सकता।’

उन्होंने कहा, ‘क्योंकि यह ओलंपिक वर्ष है तो हमारा ध्यान पूरी तरह से कोर ओलंपिक संभावित एथलीटों पर ही है जिनका नियमित रूप से परीक्षण किया जाएगा। इस साल हम सीनियर राष्ट्रीय स्तर से नीचे किसी का परीक्षण नहीं करेंगे।’

परीक्षण में जो प्रतिबंधित पदार्थ मिला है, वह ‘एनर्जी बूस्टर’ मिथाइलहेक्सान-2-अमाइन है जो विश्व डोपिंग एजेंसी की 2021 की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल हैं। 

अभी तक इस एथलीट पर अस्थायी निलंबन नहीं लगाया गया है लेकिन बताया गया है कि उसे और दूसरे एथलीट को नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल के समक्ष प्रस्तुत होना होगा और साबित करना होगा कि प्रतिबंधित पदार्थ अनजाने में लिया गया था। मामले में दोषी पाए जाने पर सजा के तौर पर दो से चार साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। लेकिन एथलीट के पास डोपिंग रोधी अपीली पैनल से निलंबन हटाने की मांग करने का मौका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें