फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया 'उसेन': इटली के मार्शल ने जीती 100 मीटर रेस, 40 साल में पहली बार नहीं दौड़ा जमैका का कोई भी खिलाड़ी

Sun, 01 Aug 2021 07:08 PM IST
कुमार संभव स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया को ओलंपिक की 100 मीटर रेस कैटिगरी में 13 साल बाद नया विजेता मिला। दरअसल, पिछले तीन ओलंपिक से जमैका के उसेन बोल्ड गोल्ड मेडल जीत रहे थे, लेकिन इस बार उनके देश का कोई भी धावक इस कैटिगरी में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
मार्शल जैकब्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 100 मीटर रेस मेडल इटली के लेमॉन्ट मार्शल जैकब्स ने जीती। उन्होंने 9.80 सेकेंड समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बता दें कि 26 साल के मार्शल जैकब्स ने अमेरिका के फ्रेड कर्ले को पछाड़ते हुए कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही दुनिया को ओलंपिक में 13 साल बाद नया विजेता मिला। दरअसल, पिछले तीन ओलंपिक से जमैका के उसेन बोल्ड गोल्ड मेडल जीत रहे थे, लेकिन इस बार उनके देश का कोई भी धावक इस कैटिगरी में शामिल नहीं हुआ। ओलंपिक के इतिहास में ऐसा 40 साल बाद हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें