फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: ओलंपिक में शरत कमल का सफर समाप्त, चीनी खिलाड़ी से हारे

Tue, 27 Jul 2021 11:10 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। तीसरे दौर में उन्हें चीन के मा लांग ने हराया। टेबल टेनिस में भारतीय उम्मीदों को बनाए रखने के लिए उन्हें यह मैच जीतना जरूरी था। 
विज्ञापन
शरत कमल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में पांचवें दिन भारतीय एथलीटों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। इस दौरान भारत को टेबल टेनिस स्पर्धा में एक और तगड़ा झटका लगा है। भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें तीसरे दौर में चीन के खिलाडी मा लांग ने हराया। हालांकि इस दौरान शरत ने चीनी खिलाड़ी को जबरदस्त टक्कर दी लेकिन जीत से दूर रहे। मा लांग ने शरत को इस मुकाबले में 7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11 से पटखनी। इस हार के बाद वह टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए।

विज्ञापन


इस दौरान पहले दो गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। तीसरे गेम में भी शरत कमल से उम्मीद थी। तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त संघर्ष किया लेकिन शरत उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। आखिरकार तीसरे गेम में चीनी खिलाड़ी मा लांग ने 13-11 से जीत दर्ज की। 

तीसरे गेम में हारने के बाद शरत कमल का आत्मविश्वास हिल गया। जिसका असर अगले गेम में देखने को मिला। इस दरम्यान चीनी खिलाड़ी ने अपना दबदबा कायम रखा। लांग ने चौथा गेम 11-4 से जीता और पांचवां गेम भी वह इतने ही अंतर से जीतने में सफल रहे। इस तरह लांग ने पांच में 4 मैच जीतकर शरत कमल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और उनका ओलंपिक सफर यहीं पर थम गया। ऐसा माना जा रहा है कि यह शरत कमल का आखिरी ओलंपिक है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें