भारत के स्टार जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने पहली प्रयास में शानदार थ्रो किया। उन्होंने 86.65 मीटर दूर भाला फेंका। इसके साथ वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। फाइनल में सीधे प्रवेश करने के लिए 83.50 मीटर का थ्रो होना जरूरी है। नीरज अब 7 अगस्त को फाइनल मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे। पुरुष भाला फेंक के क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ग्रुप में पहले स्थान पर रहे।
पुरुष जेवेलिन थ्रो स्पर्धा के ग्रुप बी में भारत के भाला फेंक एथलीट शिवपाल सिंह क्वालीफाई नहीं कर सके। इसके साथ ही वह फाइनल की रेस से बाहर हो गए। उन्होंने तीसरे प्रयास में 74.81 मीटर का थ्रो किया। जबकि उनका बेस्ट थ्रो पहले प्रयास में रहा था जब उन्होंने 76.40 मीटर दूर भाला फेंका।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि कूमार ने इतिहास रच दिया है। वह पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग में फाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल मे रवि ने कजाकिस्तान के पहलवान सनायव नूरिस्लाम को हराया। रवि कुमार शुरुआती मुकाबले में पिछड़ गए थे लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए कजाकिस्तान के पहलवान को पटखनी दी।
रेसलिंग से अच्छी खबर यह है कि पहलवान अंशु मलिक के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। वह रेपचेज के तहत मैट पर उतरेंगी। इससे पहले भारतीय पहलवान अंशु मलिक को महिलाओं की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बेलारूस की इरिना कुराचिकिना ने 8-2 से शिकस्त दी। दुनिया की नंबर तीन महिला पहलवान इरिना ने पहले तीन मिनट के बाद अंशु मलिक पर 4-0 की बढ़त बना ली। जिसके चलते भारतीय पहलवान उबर नहीं पाईं।
भारतीय पहलवान दीपक पूनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइनल 86 किग्रा भार वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला हार गए। उन्हें अमेरिका के टेलर डेविड मॉरिस ने शिकस्त दी। मॉरिस ने दीपक को इस सेमीफाइनल मुकाबले में 10-0 से हराया। इस हार के बाद भी दीपक की कांस्य पदक जीते की उम्मीद कायम है।
भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को सेमीफाइनल में तुर्की की मुक्केबाज बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। लवलीना को बुसेनाज सुरमेनेली ने 5-0 से शिकस्त दी। इस हार के बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।