फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलिंपिक में पहले दो दिन में भारतीय निशानेबाजों के सामने पदक जीतने का मौका

Tue, 03 Sep 2019 05:02 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tokyo 2020
विज्ञापन

ओलिंपिक में अपनी छाप छोड़ने को बेताब भारतीय निशानेबाज टोक्यो में अगले साल पहले दो दिन में ही पदक जीत सकते हैं, क्योंकि अधिकांश शीर्ष निशानेबाज पहले और दूसरे दिन ही रेंज पर उतरेंगे। दुनिया की नंबर एक निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और सातवीं रैंकिंग वाली अंजुम मुद्गिल 25 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ ने सोमवार को कार्यक्रम जारी किया। इसी दिन सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा भी पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में चुनौती पेश करेंगे। दूसरे दिन 26 जुलाई को मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में उतरेंगी बशर्ते कोटा की अदल-बदल ना हो। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में अभी तक भारत के दिव्यांश सिंह पंवार ने ही कोटा हासिल किया है। 

भारत के लिए अब तक देसवाल, संजीव राजपूत, मुद्गल, चंदेला, चौधरी, वर्मा, दिव्यांश, राही सरनोबल और भाकर तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके हैं। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में चंदेला विश्व रैंकिंग में नंबर एक और इलावेनिल दूसरे स्थान पर हैं। तीन मिश्रित टीम टूर्नमेंटों के प्रारूपों को भी प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी दे दी। टीम का हर सदस्य पहले 30 मिनट में 30 शॉट लगाएगा। 
विज्ञापन


पहले क्वॉलिफिकेशन दौर से शीर्ष आठ रैंकि वाली टीमों के मूल अंक रहेंगे। दूसरे राउंड में टीम के हर सदस्य को 20 मिनट में 20 शॉट मिलेंगे । पहले और दूसरे रैंक वाली टीम गोल्ड मेडल के मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें