कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए टोक्यो ओलंपिक को लेकर तरह-तरह के अपडेट आ रहे हैं। कोई इसे अगले साल टालने की तो कोई इसके तारीखों को आगे बढ़ाने की बात कह रहा है। इसके आयोजन की कोशिशों को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
ऐसे में रविवार को सूत्रो के मुताबिक खबर आती है कि टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने समर ओलंपिक आयोजित करने के लिए संभावित विकल्पों को तैयार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने कहा, जापानी सरकार के रुख के मुताबिक इसे स्थगित करना ही एक विकल्प नहीं है।
कोरोनो वायरस के प्रकोप ने दुनियाभर में खेल के कई इवेंटों को बाधित कर दिया है। मगर जापान कह रहा है कि इसका आजोज हम करेंगे। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करने का विचार नहीं है।
हालांकि, ओलंपिक्स कमिटी (एनआईएफ) चाहती है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों का आयोजन तभी किया जाए जब दुनियाभर में कोरोना वायरस पर काबू पा लिया जाए। एनआईएफ ने आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक को इस बाबत पत्र भेजा जिस पर इसके अध्यक्ष और महासचिव के हस्ताक्षर थे।
पत्र में लिखा था, ‘हमारी स्पष्ट सिफारिश है कि तोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन तब तक नहीं हो जब तक कोविड-19 से पैदा हुए हालात पर दुनिया भर में नियंत्रण नहीं कर लिया जाए।’
एनआईएफ ने कहा कि वह अपने देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उसने कहा कि यह उसके खिलाड़ियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण समय है, क्योंकि देश में सभी खेल गतिविधियों को बंद कर दिया गया है।