फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: दिल्ली-एनसीआर के शहरों में किस समय दिखेगा चांद, देख लें टाइम

Fri, 10 Oct 2025 05:17 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ के दिन सभी महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में चांद कितने बजे निकलेगा जान लीजिए। 
विज्ञापन
करवा चौथ 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa Chauth 2025: आज देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। आज के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाएं चंद्रमा के दर्शन होने पर चंद्रदेव की पूजा व अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं।  

विज्ञापन

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय 
वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्तूबर की रात को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्रोदय का यह समय देश की राजधानी दिल्ली को मानक मानकर है, लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।

दिल्ली एनसीआर के शहरों में कब दिखेगा चांद
करवा चौथ के दिन सभी महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन चंद्रमा को छलनी से देखने और अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। ऐसे में आपके शहर में चांद कितने बजे निकलेगा जान लीजिए। 
 
शहर समय
दिल्ली  रात 08 बजकर 13 मिनट
नोएडा    रात 08 बजकर 13 मिनट
गुरुग्राम        रात 08 बजकर 14 मिनट
गाजियाबाद         रात 08 बजकर 11 मिनट
फरीदाबाद          रात 08 बजकर 13 मिनट
  
विज्ञापन

करवा चौथ शुभ तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ 10 अक्तूबर को है। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 09 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो गई, जो 10 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं 10 अक्तूबर को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इस तरह से पूजा के लिए कुल अवधि 01 घंटा 14 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें