फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुड्स ने जीती जोजो चैंपियनशिप, 82वीं ट्रॉफी जीतकर की 54 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

Tue, 29 Oct 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टाइगर ने स्थानीय दावेदार मात्सुयामा को हराकर जीती जोजो चैंपियनशिप की ट्रॉफी  
  • 43 साल में वुड्स ने हासिल की यह उपलब्धि जबकि स्नेड ने 52 वर्ष में 
  • 06 स्थान पर पहुंच जाएंगे रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाकर 
विज्ञापन
टाइगर वुड्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने जोजो चैंपियनशिप का खिताब जीतकर सैम स्नेड के 54 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। वुड्स के करिअर की यह 82वीं यूएस पीजीए टूर ट्रॉफी है। इस जीत के साथ उन्होंने इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार स्नेड के 1965 में सर्वाधिक खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस जीत से वड्स विश्व रैंकिंग में चार स्थान के फायदे से दसवें से छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


वुड्स ने 43 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली जबकि स्नेड ने 52 की उम्र में अपनी अंतिम ट्रॉफी जीती थी। अगस्त में बाएं घुटने की सर्जरी होने के बाद यह वुड्स का पहला टूर्नामेंट है। अब तक 15 मेजर खिताब जीत चुके इस खिलाड़ी को स्थानीय दावेदार हिदेकि मात्सुयामा ने कड़ी टक्कर दी लेकिन खराब मौसम के बाद भी वुड्स ने तीन शॉट की बढ़त के साथ ट्रॉफी जीती। 

रिकॉर्ड के बाद वुड्स ने कहा सैम (स्नेह) ने 50 साल की उम्र के बाद यह उपलब्धि की थी और मैं अभी 40 और 50 के बीच (43 साल) में हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरा करिअर  इतना शानदार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें