फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह टाइगर वुड्स अस्पताल से लौटे घर, पिछले महीने हुआ था कार एक्सीडेंट 

Wed, 17 Mar 2021 06:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्फर टाइगर वुड्स - फोटो : twitter/ ani
विज्ञापन

गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह टाइगर वुड्स बुधवार को अस्पताल से घर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गया हूं और अपनी रिकवरी में लगा हुआ हूं। पिछले कुछ हफ्तों के मिले समर्थन और प्रोत्साहन लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं घर पर ही ठीक हो जाऊंगा और हर दिन खुद को मजबूत बनाने पर काम कर रहा हूं।' मालूम हो कि पिछले महीने पहले लॉस एंजिल्स में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क के बीच में डिवाइडर से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में वुड्स के पैर में कई जगह चोटें आई थीं।

विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें