फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में ये पांच खिलाड़ी, किसी ने बढ़ाई टीम की चिंता तो किसी ने उड़ाया था मजाक  

Sat, 14 Mar 2020 09:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में वैश्विक महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस की वजह से पूरा खेल जगत तबाह है। स्पोर्ट्स के कई इवेंट इसकी चपेट में आ गए हैं। इस खतरनाक वायरस के प्रकोप के चलते कई टूर्नामेंट को रद्द तो कईयों को स्थगित कर दिया गया है। इस वायरस से खिलाड़ी भी अछूते नहीं हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कुछ खिलाड़ियों की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक इस महामारी से लगभग 5000 लोगों की जाने जा चुकी है, जबकि 130000 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को इस वायरस ने अपनी चपेट में लिया हैः 
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
डेनिएल रुगानी - फोटो : सोशल मीडिया
डेनिएल रुगानी
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथी खिलाड़ी डिफेंडर डेनिएल रुगानी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालाकि, इस मामले में क्लब ने जानकारी देते हुए कहा कि रुगानी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

3 of 7
माइकेल अरटेटा - फोटो : सोशल मीडिया
माइकेल अरटेटा
आर्सेनल के मैनेजर माइकेल अरटेटा को भी इस घातक वायरस की जांच पॉजिटिव पाया गया है। 

4 of 7
रूडी गोबर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रूडी गोबर्ट
राष्ट्रीय बास्केटबाल संघ (एनबीए) ने यूटा जैज के खिलाड़ी रूडी गोबर्ट को प्रारंभिक जांच के परीक्षण में कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। गोबर्ट ने कॉन्फ्रेंस से निकलने से पहले सभी माइक्रोफोन को मजाक के रूप में छुआ और महामारी घोषित हो चुके वायरस का मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन

5 of 7
basketball
डोनोवेन मिशेल
रूडी के बाद जैज के दूसरे खिलाड़ी डोनोवेन मिशेल भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। इससे एनबीए के लिए चिंताए और भी बढ़ गईं हैं। हालांकि, सभी खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ की जांच चल रही है।
विज्ञापन

6 of 7
formula 1 racing - फोटो : अमर उजाला
फॉर्म्यूला 1 रेस में भाग लेने वाली टीम मैकलारेन का एक सदस्य कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केन रिचर्डसन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन भी कोरोना वायरस के संदिग्ध पाए गए थे। गुरुवार को गले में खराश की शिकायत के बाद उनका सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजा गया था और उन्हें अलग रहने के लिए टीम से अलग कर दिया गया था। हालांकि, शुक्रवार को देर शाम उनकी रिपोर्ट आ गई जिसमें उनका टेस्ट नेगेटिव पाया गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद वे फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें