18 बार की ग्रैंडस्लैम एकल विजेता एवर्ट दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं और 1995 में उन्हें टेनिस हाल ऑफ फेम में जगह मिली थी। उनकी बहन जीन एवर्ट डुबिन की 62 वर्ष की उम्र में फरवरी 2020 में कैंसर से मौत हो गई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टेनिस हाल ऑफ फेम में शामिल पूर्व स्टार क्रिस एवर्ट ने कहा है कि उन्हें अंडाशय का कैंसर है जो अभी प्रारंभिक चरण में है। 67 वर्ष की एवर्ट ने ईएसपीएन डॉटकॉम को इसकी जानकारी दी। वह इसकी ऑन एयर उद्घोषक भी हैं।
विज्ञापन
उन्हें पिछले महीने ही कैंसर के बारे में पता चला और इस सप्ताह से उनकी कीमोथेरेपी शुरू हो गई। उन्होंने कहा, ‘मैंने जिंदगी बहुत अच्छी जी है। अब आगे कुछ चुनौतियों का सामना करना है।’