फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018: तेलुगु टाइटंस ने पुणेरी पलटन को पलटा, 28-25 से दी शिकस्त

Tue, 13 Nov 2018 10:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi 2018
विज्ञापन

तेलुगु टाइटंस ने मंगलवार को प्रो कबड्डी 2018 के 60वें मुकाबले में पुणेरी पलटन को हरा दिया। मुंबई के एनएससीआई इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने पुणेरी पलटन  28-25 से मात दी।

विज्ञापन


इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस की तरफ से राहुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 रेड में 8 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि क्रुष्ना मदाने 7 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, पुणेरी पलटन की तरफ से मोनू ने 9 रेड में 5 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर संदीप नरवाल ने 3 टैकल में 4 प्वाइंट्स हासिल किए। 

बता दें कि इस मुकाबले में पुणेरी पलटन दो, जबकि तेलुगु टाइटंस एक बार ऑलआउट हुई। तेलुगु टाइटंस को 14 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पुणेरी पलटन को 12 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें