विशाल भारद्वाज और अबोजार मिगहानी के शानदार खेल की बदौलत तेलुगु टाइटंस ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) छह के रोमांचक मुकाबले में गत चैंपियन पटना पाइरेट्स को 35-31 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-25 से शिकस्त देकर छह मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले टाइटंस के दोनों डिफेंडरों विशाल और अबोजार ने 11 ट्रैकल अंक जुटाकर टीम को सत्र की तीन जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मनजीत और विजय ने मिलकर पटना के लिए 16 रेड अंक अर्जित किए पर टीम को दूसरी हार से नहीं बचा पाए।