दोहा में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरुवार का दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। एशियन गेम्स में शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीतने वाले तेजिंदर पाल सिंह तूर वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे।
ग्रुप-बी में खेल रहे तेजिंदर ने शुरुआत अच्छी की थी और क्वालिफिकेशन मार्क के बेहद करीब थे लेकिन वे तीन राउंड के बाद भी 20.9 के क्वालिफिकेशन मार्क को नहीं छू पाए और वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर हो गए। वहीं, 1500 मीटर धावक जिनसन जॉनसन भी क्वालिफिकेशन राउंड में बाहर हो गए। केरल के जॉनसन भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।