फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2018: पंजाब के शेर तेजिंदर ने लहराया देश का परचम, नए रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

Sat, 25 Aug 2018 09:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तेजिंदर पाल सिंह
इंडोनेशिया के जकार्ता-पालमबंग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के 7वें दिन तेजिंदर पाल सिंह ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर देश का नाम फिर रोशन किया है। इसके साथ ही भारत के खाते में 29 मेडल्स आ गए हैं, जिसमें 7 गोल्ड, 5 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
तेजिंदर पाल सिंह - फोटो : file photo
पंजाब के रहने वाले तेजिंपर पाल ने ट्रैक एंड फिल्ड मेंस शॉटपुट फाइनल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में नया रिकॉर्ड स्थापित किया। तेजिंदर पाल सिंह तूर ने 20.75 मीटर तक गोला फेंककर नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बना दिया है।
विज्ञापन

पंजाब के इस एथलीट ने अपने 5वें प्रयास में इतिहास रच दिया। उन्होंने 20.75 अंको के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कामय किया। इस स्पर्धा में उन्होंने चीन के ल्यू यांग को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। बता दें कि पिछला रिकॉर्ड 20.57 मीटर का है, जो 2010 एशियन गेम्स में सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुल मजीद ने बनाया था।
विज्ञापन

4 of 4
तेजिंदर पाल सिंह
बता दें कि इस स्पर्धा में 20.75 अकों के साथ तेजिंदर गोल्ड जीतकर पहले स्थान पर, 19.52 अंकों के साथ यांग सिल्वर जीतकर दूसरे स्थान पर और 19.40 अंको के साथ कजाखस्तान के इवानोव इवान ब्रॉन्ज जीतकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें