फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्विनी सावंत 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के ट्रायल में बनीं विजेता

Mon, 11 Jan 2021 07:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तेजस्विनी सावंत - फोटो : social media
विज्ञापन

अनुभवी भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत सोमवार को डॉ कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन 'टी 1' ट्रायल में पंजाब की अंजुम मौदगिल को पछाड़ते हुए विजेता बनीं। ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली दो निशानेबाजों के मुकाबले में पूर्व विश्व चैम्पियन महाराष्ट्र की तेजस्विनी ने क्वालीफाइंग में 1171 अंक हासिल करने के बाद फाइनल में 458.7 अंक हासिल किए।

विज्ञापन


क्वालीफाइंग में 1167 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं अंजुम फाइनल में 457.8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। क्वालीफाइंग में आठवें स्थान पर रहने वाली हरियाणा की निश्चल फाइनल में अनुभवी लज्जा गोस्वामी को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें