फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: फाइनल में तेजस्विन शंकर, एक और पदक के करीब भारत

Mon, 09 Apr 2018 11:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tejaswin shankar
विज्ञापन

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक तेजस्विन शंकर ने हाई जंप के फाइनल में प्रवेश कर पदक की उम्मीद कायम रखी है। युवा राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता दिल्ली के शंकर ने 2.21 मीटर की छलांग लगाकर फाइनल का टिकट कटाया। 21 वर्षीय शंकर क्वालिफिकेकशन में ग्रुप ‘ए’ में पांचवें और ओवरऑल नौवें स्थान पर रहे।

विज्ञापन


खिताबी मुकाबला शनिवार को होगा। शंकर (2.28 मीटर) ने फेडरेशन कप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया था। शंकर के अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल स्टार्क के भाई ब्रेंडन स्टार्क भी फाइनल में पहुंचे हैं। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में हिमा दास ने 52.11 सेकंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहते सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें