फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: विश्व चैंपियन गुकेश ने वारमेरडम को 34 चालों में हराया, 2800 रेटिंग के करीब, प्रज्ञानंद भी जीते

Fri, 31 Jan 2025 08:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन जी (नीदरलैंड)

सार

गुकेश और वारमेरडम के बीच एक समय मुकाबला बराबरी का चल रहा था, लेकिन सिसिलियन के इस मुकाबले में गुकेश ने दो पॉन पर विजय पाकर वारमेरडम को बाजी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
गुकेश और प्रग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश की शानदार फॉर्म का क्रम जारी है। उन्होंने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए अपने शीर्ष स्थान कायम रखा है। गुकेश ने दसवें दौर में काले मोहरों से खेलते हुए नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर मैक्स वारमेरडम को 34 चालों में हरा दिया। उनके 7.5 अंक हो गए हैं और टूर्नामेंट में तीन दौर शेष हैं। इस जीत के साथ देश के नंबर एक खिलाड़ी गुकेश 2800 की रेटिंग के करीब पहुंच गए हैं। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव (7) ने सर्बिया के एलेक्सी सराना (5) को हराकर अपना दूसरा स्थान कायम रखा है। वहीं, आर प्रज्ञानंद ने व्लादीमीर फेदोसीव को हराकर तीसरे स्थान पर जगह बना ली। उनके 6.5 अंक हैं।
विज्ञापन


हरिकृष्णा ने कारुआना से ड्रॉ खेला
गुकेश और वारमेरडम के बीच एक समय मुकाबला बराबरी का चल रहा था, लेकिन सिसिलियन के इस मुकाबले में गुकेश ने दो पॉन पर विजय पाकर वारमेरडम को बाजी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। प्रज्ञानंद ने सफेद मोहरे से फेदोसीव के खिलाफ मध्य गेम में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। प्रज्ञानंद ने 48 चालों में जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबले में पी हरिकृष्णा (4.5) ने विश्व नंबर दो अमेरिका के फैबियानो कारुआना (5.5) को 68 चालों में ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। हरिकृष्णा सफेद मोहरों से खेल रहे थे।

अर्जुन फिर नहीं जीते
अर्जुन एरिगेसी का खराब फॉर्म का दौर जारी है। उन्होंने 10वें दौर में भी ड्रॉ खेला। अर्जुन को जर्मनी के विन्सेंट कीमर (4) ने बराबरी पर रोका। अर्जुन को टूर्नामेंट में अब तक जीत नहीं मिली है। एक अन्य भारतीय लियोन ल्यूक मेंडोंका (3) ने स्थानीय खिलाड़ी अनीष गिरी (5) को बराबरी पर रोका। चैलेंजर वर्ग में आर वैशाली (5) को चेक गणराज्य की एनगुएन थाई वान डैम (7.5) के हाथों हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें