फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जूनियर चैम्पियनशिप: भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी

Tue, 08 Oct 2019 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व जूनियर चैम्पियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तसनीम मीर के अलावा इशान भटनागर और तनीशा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय चुनौती की अगुवाई करते हुए जीत दर्ज की। सतीश कुमार के और रम्या वेंकटेश की मिश्रित युगल जोड़ी भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रही। 

विज्ञापन


तनीशा और इशान की जोड़ी ने अपने अभियान की शुरुआत इटली की एनरिको बारोनी और शिआरा पास्सेरी की जोड़ी को 21-12 21-10 से हराकर की। महिला एकल में तसनीम ने फिनलैंड की तुली वासिक्कानीमि को 21-4 21-8 से शिकस्त दी। अदिति भट्ट, तृषा हेगड़े और उन्नति बिष्ट भी महिला एकल के अंतिम 32 में पहुंचने में सफल रहीं। 

अदिति ने स्पेन की लौरा सोलिस को 21-16 21-10 से जबकि तृषा ने मलेशिया की झिंग यी तान को 21-13 21-12 से मात दी। उन्नति ने चेक गणराज्य की कैटरीना मिकेलोवा को 21-17 21-16 से हराया। 
विज्ञापन


सतीश कुमार और राम्या वेंकटेश की मिश्रित युगल जोड़ी ने स्काटलैंड की जोशुआ अपिलिगा और राशेल सुगडेन की जोड़ी को 21-9 21-8 से हराया। मिश्रित युगल के एक अन्य मुकाबले में शंकर प्रसाद उदयकुमार और नफीसा सारा सिराज की भारतीय जोड़ी ने पहले गेम को गंवाने के बाद 16-21 21-12 21-18 से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें