फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: तमिलनाडु सरकार ने गुकेश को किया सम्मानित, दिया 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार

Sun, 28 Apr 2024 11:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश ने टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का खिताब जीतकर गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा था। वह 40 साल पहले महान गैरी कास्पारोव द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए थे।
विज्ञापन
गुकेश को सम्मानित करते तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को हाल ही में टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को सम्मानित किया। स्टालिन ने गुकेश को 75 लाख रुपये देने की घोषणा की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही गुकेश को एक शील्ड और शॉल भी प्रदान किया। इस मौके पर राज्य के खेल मंत्री उदयानिधि स्टालिन के अलावा आला अधिकारी और गुकेश के माता-पिता मौजूद थे। मालूम हो कि तमिलनाडु सरकार ने गुकेश को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की तैयारी के लिए 15 लाख रुपये की मदद दी थी। 
विज्ञापन


गुकेश ने तोड़ा था गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड
भारतीय ग्रैंडमास्टर ने टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का खिताब जीतकर गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा था। वह 40 साल पहले महान गैरी कास्पारोव द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए थे। गुकेश कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने थे। वह विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय भी हैं। गुकेश ने 14वें और अंतिम राउंड में अमेरिकी हिकारू नाकामुरा के साथ आसान ड्रॉ खेला और टूर्नामेंट को 14 में से नौ अंकों के साथ समाप्त किया था। इस जीत के साथ ही गुकेश मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को इस साल के आखिर में होने वाले मुकाबले में चुनौती दे सकेंगे।

स्वदेश लौटने पर हुआ था भव्य स्वागत
कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत हुआ था। गुकेश का एयरपोर्ट पर उनके फैंस इंतजार कर रहे थे और बाहर आने पर फैंस ने गुकेश को माला पहनाई और पुलिस को उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मेहनत करनी पड़ी थी। गुकेश की मां पदमा जो एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं वह भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुकेश का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें