फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Table Tennis: अल्टीमेट टेबल टेनिस का छठा सत्र 31 मई से, फाइनल 15 जून को, जानें

Fri, 16 May 2025 02:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लीग का आगाज दूसरे सत्र की चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी और श्रीजा अकुला की अगुवाई वाली जयपुर पैट्रियट्स के बीच होने वाले मैच से होगा।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) का छठा सत्र अहमदाबाद के ‘ईकेए एरिना’ में दोहरे मुकाबलों के साथ शुरू होगा जिसमें गत चैंपियन डेम्पो गोवा चैलेंजर्स और घरेलू टीम अहमदाबाद एसजी पाइपर्स के बीच मैच भी शामिल है।
विज्ञापन

लीग का आगाज दूसरे सत्र की चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी और श्रीजा अकुला की अगुवाई वाली जयपुर पैट्रियट्स के बीच होने वाले मैच से होगा। आठ फ्रेंचाइजी 23 मुकाबलों में हिस्सा लेंगी, जिसका फाइनल 15 जून को होगा।

विश्व की 14वें नंबर की खिलाड़ी बर्नाडेट स्जोक्स और उभरती हुई भारतीय स्टार यशस्विनी घोरपड़े की अगुआई में यू मुंबा टीटी की टीम अपने सत्र की शुरुआत एक जून को महाराष्ट्र डर्बी के साथ करेगी। टीम के सामने स्पेन के दिग्गज अल्वारो रॉबल्स की कप्तानी वाली पीबीजी पुणे जगुआर की चुनौती होगी।

विश्व के युवा नंबर पांच अंकुर भट्टाचार्जी, ओलंपियन कादरी अरुणा और एड्रियाना डियाज की मौजूदगी वाली कोलकाता थंडरब्लेड्स अपने अभियान की शुरुआत दो जून को तीसरे सत्र की विजेता चेन्नई लायंस के खिलाफ करेगी।

चेन्नई लायंस का नेतृत्व मौजूदा सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी चीन के फैन सिकी और पूर्व विश्व युवा नंबर एक (अंडर-17) पायस जैन करेंगे। इसका सेमीफाइनल 13 और 14 जून को खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम ग्रुप चरण में पांच मुकाबले खेलेगी। प्रत्येक मुकाबले में पांच मैच होंगे। इसमें दो पुरुष एकल, दो महिला एकल और एक मिश्रित युगल मुकाबला होगा। लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें