फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप: तीन साल बाद फिर मैट पर उतरेंगे सुशील कुमार  

Sun, 12 Nov 2017 06:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
सुशील कुमार - फोटो : getty
विज्ञापन
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार तीन साल के लंबे अरसे के बाद फिर मैट पर दांव-पेच आजमाते नजर आएंगे। हालांकि अन्य ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त 15 नवंबर से इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे। चौंतीस वर्षीय सुशील इससे पहले 2014 में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में खेलते नजर आए थे जहां उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।
विज्ञापन


हाल ही में जार्जिया के तबलिसी में कड़ी ट्रेनिंग करने वाले स्टार पहलवान ट्रायल से पहले स्वदेश लौटे लेकिन 74 भारवर्ग में नेशनल जूनियर चैंपियन दिनेश ने उन्हें वाकओवर दे दिया जबकि इस भारवर्ग के अन्य पहलवान प्रवीण राणा चयन स्पर्धा के लिए पहुंचे ही नहीं। सुशील राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रेलवे की नुमाइंदगी करेंगे।

भारतीय कुश्ती संघ ने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें रियो ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक, फोगाट बहनें गीता और विनेश भी शामिल हैं। बबीता फोगाट चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाएंगी। 
विज्ञापन


सुशील 2016 में हुए रियो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाए थे। भारतीय कुश्ती संघ ने इस भारवर्ग में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले नरसिंह यादव के साथ उनकी ट्रायल कराए जाने की मांग स्वीकार नहीं की थी। सुशील ने तब अदालत की शरण ली थी लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने भी उनकी दलील खारिज कर दी थी।  सुशील कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में कहा-मैं मानसिक और शारीरिक तौर पर इस समय बेहतरीन स्थिति में हूं। प्रतिस्पर्धात्मक लिहाज से मैं खेल का पूरा आनंद उठा रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें