फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess Festival: सूर्यशेखर ने बील शतरंज की फिशर रैंडम स्पर्धा जीती, छह जीत और एक ड्रॉ के साथ 6.5 अंक हासिल किए

Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बील

सार

कोलकाता के सूर्य शेखर ने सात दौर के मुकाबले में छह जीत और एक ड्रॉ के साथ 6.5 अंक हासिल किए जबकि सेतुरमन के नाम 5.5 अंक रहे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर सूर्य शेखर गांगुली बील शतरंज महोत्सव की फिशर रैंडम स्पर्धा में मंगलवार को यहां हमवतन एसपी सेतुरमन को पछाड़कर विजेता बने।
विज्ञापन

कोलकाता के इस 39 साल के खिलाड़ी ने सात दौर के मुकाबले में छह जीत और एक ड्रॉ के साथ 6.5 अंक हासिल किए जबकि सेतुरमन के नाम 5.5 अंक रहे। फ्रांस की महिला ग्रैंडमास्टर वेरा नेबोलसिना के नाम भी 5.5 अंक रहे। 
विज्ञापन


गांगुली ने अरशवीर मुसेलियन (स्विट्जरलैंड), साई कल्लूरी हरि चरण (भारत), रॉबिन एंगस्ट (स्विट्जरलैंड), जोस एंटोनियो हेरेरा रेयेस (स्पेन), सेतुरमन और कॉन्स्टेंटिन रैगियोस (यूनान) को शिकस्त दी जबकि एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियूक से उन्होंने ड्रॉ खेला।  सेतुरमन को गांगुली से हार का खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें