फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना पाइरेट्स के लिए बुरी खबर, स्टार डिफेंडर नाडा प्रो कबड्डी लीग से हुए बाहर

Sat, 20 Jul 2019 05:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुरेंदर नाडा - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में तीन बार खिताब जीतने वाली पटना पाइरेट्स के स्टार डिफेंडर सुरेंदर नाडा चोट के कारण लीग के सातवें सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नाडा पिछले सीजन में चोटिल हो गए थे और वह अभी तक चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। 

विज्ञापन

 

पटना पाइरेट्स की मेडिकल टीम ने जांच में पाया कि नाडा अभी भी पूरी से तरह से फिट नहीं हैं और चोट से अच्छी तरह से उबरने में उन्हें समय लगेगा। नाडा के चोट को देखते हुए उन्हें और समय देते हुए  आराम करने की सलाह दी गई है।

नाडा को पिछले सीजन में बाएं हाथ में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पिछले सीजन में भी टीम से बाहर थे। पटना की टीम ने नाडा को नीलामी में 77 लाख रुपये में खरीदा था। टीम ने अभी तक उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है। पीकेएल का सातवां सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। इस सीजन का पहला मैच तेलुगू टाइटंस और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। शनिवार को ही एक अन्य मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स के सामने पटना पाइरेट्स की चुनौती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें