फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टायरियन ग्रां प्री: वर्षा प्रभावित सत्र में लुईस हैमिल्टन ने हासिल की रिकॉर्ड 89वीं पोल पोजिशन

Sat, 11 Jul 2020 06:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
F1 Race - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने बारिश के कारण गीले ट्रैक पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टायरियन ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल कर ली। मर्सीडीज के इस ड्राइवर की कैरियर में यह रिकॉर्ड 89वीं पोल पोजिशन है, उन्होंने रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन को 1.216 सेकंड से पछाड़ा। मैकलारेन के कार्लोस सेंज जूनियर तीसरे स्थान पर रहे। मर्सीडीज के वालटेरी बोटास चौथे स्थान पर रहे, जिन्होंने पिछले रविवार को ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री जीती थी। फेरारी के सेबेस्टियन वेटल दसवें और चार्लेस लेकलेर्क 11वें स्थान पर रहे। इससे पहले दूसरे अभ्यास में रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन शीर्ष पर रहे थे जबकि मर्सीडीज के वाल्टेरी बोटास और रेसिंग प्वाइंट ड्राइवर सर्जियो पेरेज तीसरे स्थान पर रहे। वहीं छह बार के एफवन चैम्पियन लुइस हैमिल्टन छठे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें