ओलंपिक खेलों के शुरू होने में तीन महीने से कुछ अधिक समय बचा है। मेजबान जापान ने कहा है कि तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस के नए प्रकार के प्रसार को रोकने के लिए और अधिक कदम उठाने को तैयार है।
एक सरकारी समिति के विशेषज्ञों ने आपातकालीन उपायों को प्रारंभिक स्वीकृति दी जिसमें टोक्यो, पश्चिमी जापान में क्योटो और दक्षिणी द्वीप ओकिनावा के लिए कुछ कड़े आदेश शामिल हैं। टोक्यो में ज्यादातर लोगों को अभी तक टीका नहीं लगा है। ओलंपिक खेलों का आगाज 23 जुलाई से होगा।
सोमवार से लागू होने वाले नए उपायों में टोक्यो के गवर्नर को यह अधिकार होंगे कि वह बार और रेस्टोरेंटों को सीमित समय तक खोलने और नियमों के उल्लंघन पर सजा का प्रावधान कर सकेंगे। ये उपाय 11 मई तक जारी रहेंगे।