फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृष्टि पांडेय ने जीता अंडर -19 शतरंज  में अपना पहला राष्ट्रीय स्वर्ण

Sun, 10 Nov 2019 04:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सृष्टि पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र की सृष्टि पांडेय ने अंडर -19 शतरंज  में अपना पहला राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता है। द हरियाणा चेस एसोसिएशन और ऑल इंडिया शतरंज फेडरेशन द्वारा आयोजित 9 दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप 2019 के शनिवार को हुए समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय जूनियर शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने वाले 300 प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों में से, महाराष्ट्र की सृष्टि पांडे और दिल्ली के आराध्य गर्ग को भारत में होने वाली वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन


लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र की सृष्टि पांडे ने 9 अंकों के साथ पहला, वेस्ट बंगाल की अर्पिता मुखर्जी दूसरे, महाराष्ट्र की आकांक्षा तीसरे, आंध्रप्रदेश की मोनिका चौथे, महाराष्ट्र की साक्षी पांचवें, ओड़िशा की सायना सलोनीका छठे, मध्य प्रदेश की नित्यता जैन सातवें, महाराष्ट्र की भाग्यश्री पाटिल आठवें, तमिलनाडु की प्रियंका के नौवेंं और आंध्रप्रदेश की सुपृथा दसवें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें