फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Athletics Tour: श्रीलंका के धावक ने रचा इतिहास, 100 मीटर की रेस को रिकॉर्ड समय में किया पूरा, देखें वीडियो

Mon, 04 Jul 2022 08:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपून अबेकून के प्रदर्शन ने श्रीलंका को अंडर-10 क्लब में शामिल कर दिया। 9.66 सेकंड का समय निकालकर अपना पुराना रिकॉर्ड सुधारा। अबेकून ने इससे पहले जर्मनी में इस साल इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीट के दौरान 10.06 सेकंड का समय निकाला था।
विज्ञापन
यूपून अबेकून - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के धावक यूपून अबेकून ने इतिहास रच दिया है। वह किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 100 मीटर की रेस को 10 सेकंड से कम समय में पूरा करने वाले दक्षिण एशिया के पहले धावक बन गए हैं। अबेकून ने रेसिसप्रिंट इंटरनेशनल वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर मीट में 9.66 सेकंड में रेस को पूरा किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन स्विट्जरलैंड के ला चॉक्स-डी-फॉन्ड्स में हुआ।
विज्ञापन


यूपून अबेकून के प्रदर्शन ने श्रीलंका को अंडर-10 क्लब में शामिल कर दिया। 9.66 सेकंड का समय निकालकर अपना पुराना रिकॉर्ड सुधारा। अबेकून ने इससे पहले जर्मनी में इस साल इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीट के दौरान 10.06 सेकंड का समय निकाला था।



दूसरी ओर, क्यूबा के रेनियर मीना ने 200 मीटर के रेस को 19.63 सेकंड में पूरा किया। मीना 20 सेकंड के अंदर इस रेस को पूरा करने वाले क्यूबा के पहले एथलीट हैं। मीना 100 मीटर रेस में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने अबेकून के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। मीना ने 100 मीटर की रेस को पूरा करने में 9.99 सेकंड का समय लिया।
विज्ञापन


100 मीटर रेस में तीसरा स्थान फ्रांस मीबा-मिकेल जेजे ने हासिल किया। उन्होंने भी 9.99 सेकंड का समय मिला। जेजे 200 मीटर में रेनियर मीना के बाद दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 19.97 सेकंड का समय लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें