शीर्ष वरीय सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने 77वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आसान जीत के साथ आगाज किया। घोषाल ने संदीप जांगड़ा को सीधे गेम में 11-4, 11-3, 11-8 से और गत चैंपियन जोशना ने राधिका राठौड़ को 11-5, 11-3, 11-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अन्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ी भी आसान जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे।