फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी दिक्कतों के कारण जर्मनी नहीं जा सकेगी दुती चंद

Wed, 14 Aug 2019 09:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुती चंद - फोटो : social Media
विज्ञापन

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने की कोशिशों में जुटी भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद ने मंगलवार को कहा कि वह ‘तकनीकी दिक्कतों’ की वजह से जर्मनी में होने वाली रेस में भाग नहीं ले सकेंगी ।

विज्ञापन


दुती ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए वीजा दिलाने में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी थी । सरकारी दखल के बाद उन्हें वीजा मिल भी गया था। दुती ने मंगलवार को कहा कि सरकार से सारी मदद मिलने के बावजूद वह रेस में भाग नहीं ले पा रही हैं । 

उसने उडिया में ट्वीट किया कि, 'मैं जर्मनी नहीं जा सकूंगी क्योंकि संगठनात्मक स्तर पर कुछ समस्याएं हैं । भारत सरकार इस अप्रत्याशित चूक से वाकिफ है और मुझे पूरा समर्थन दिया है । मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं ।’ 
विज्ञापन


विश्व चैम्पियनशिप का क्वालीफाइंग टाइमिंग 11.24 सेकंड है और 2020 ओलंपिक खेलों का कट आफ 11.15 सेकंड है । दुती ने अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप के दौरान 11.26 सेकंड का समय निकाला था । 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें